
नानपारा/बहराइच। सोमवार को मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन इकाई नानपारा की एक बैठक कोविड 19 का पालन करते हुए चित्रांश कॉम्प्लेक्स नानपारा में धर्मेन्द्रकांत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रायः पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, समाचार कवरेज के समय बाधा एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश के साथ पत्रकारों की आजादी का हनन किया जा रहा है इस सम्बंध में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपने, एसोसिएशन के सदस्यों का बीमा, कोरोना काल की वजह से गए विगत वर्ष 2020 की सदस्यता शुल्क माफ करने का निर्णय लेने के साथ, जिन सदस्यों की 2019 व 2021 की सदस्यता शुल्क नही जमा है वो 28 फरवरी तक सदस्यता शुल्क जमा कर दे। अन्यथा ऐसा समझा जाएगा की एसोसिएशन के प्रति सजग नही है और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। बैठक में जयदीश श्रीवास्तव, रामफेरन विश्वकर्मा, दिवाकर श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल, अब्दुल कादिर, सरफराज अहमद सिद्दीकी, पतिराम चौधरी, विवेक कुमार श्रीवास्तव के साथ अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel