
ब्यूरो रिपोर्ट-एम.असरार सिद्दीकी।
बहराइच-ब्लाक नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पटना में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा आंगनवाड़ी के लाभार्थियों जिसमें गर्भवती, धात्री एवं कुपोषित बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व विधायक श्री दिलीप वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर आये हुए लाभार्थियों को पोषाहार वितरित कर आये हुए ग्रामीणों को बताया कि सरकार गर्भवतियों, धत्रियों एवं बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए पोषाहार वितरण करा रही है, एवं गांव की स्थानीय महिलाओं को शशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग हेतु ये काम दिया गया है, इससे प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को काम मिलेगा साथ-साथ महिला शसक्तीकरण को बल प्राप्त होगा, कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि एवं दुविधापुर ग्राम प्रधान हरीश चन्द्र वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं से कोई भी तबका वंचित नही रहा है, सभी जाति एवं वर्ग के लोगों को समान रूप से योजनाओं को लाभ मिल रहा है। पिरामल स्वास्थ्य के बी.टी.ओ. अमित सिंह द्वारा आये हुए सभी ग्रामीणों से निवेदन किया कि गर्भवस्था एवं धात्री की अवस्था में हरी सब्जी, दाल,अंकुरित अनाज, गुड़, आयरन एवं कैल्शियम आदि का सेवन जरूर करें एवं बच्चे के 6 माह तक केवल और केवल माँ का स्तनपान ही कराएं । कार्यक्रम में आनंद पाठक, हाजी मो0 अनवर, कालका प्रसाद वर्मा, संतोष वर्मा, घनश्याम यादव, जनार्दन विश्वकर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी जिया श्याम, ए.डी.ओ. उमेश ओझा, पिरामल स्वास्थ्य के बी.टी.ओ. अमित सिंह एवं समस्त मुख्य सेविकाएँ एवं अध्यापक गढ़ मौजूद रहे।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel