Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

चिकित्सक को मुख्यालय सम्बंध किये जाने से माँ राजेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट ने उच्च अधिकारियों व शासन को लिखा पत्र।


ब्यूरो रिपोर्ट-एम.असरार सिद्दीकी।
बहराइच- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में तैनात रहे चिकित्सक डी.वी. सिंह को जिला मुख्यालय से सम्बन्ध किये जाने से नाराज माँ राजेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक शिवपूजन सिंह ने ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर विरोध दर्ज कराते हुये जिलाधिकारी व सी.एम.ओ. बहराइच सहित शासन को लिखा पत्र। ट्रष्ट संचालक शिवपूजन सिंह ने बताया सी.एच.सी. चरदा में रहते लोगों के दिलों पर राज करने वाले चिकित्सक डी.बी. सिंह जो गरीब असहाय मजलूमों का इलाज अपने ही रुपये से करते रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को उनकी ख्याति अच्छी नही लगी, और तुच्छ राजनीतिक द्वय के चलते उन्हें सी.एम.ओ. ऑफिस सम्बंध करवा दिया गया। ट्रस्ट संचालक शिवपूजन सिंह का कहना कि डॉ0 डी.वी. सिंह का मुख्यालय से सम्बंध किया जाना सिर्फ एक सोंची समझी राजनीतिक चाल है। अगर जल्द ही चिकित्सक डी.वी. सिंह को पुनः चरदा में वापस नही भेजा गया तो हमारा ट्रस्ट सी.एच.सी. चरदा का घेराव कर धरना को बाध्य होगा।

About CMD NEWS

Check Also

जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न

रिपोर्ट  हरि शरण शर्मा जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक डीएम की अध्यक्षता …

Leave a Reply