एम.असरार सिद्दीकी।
बहराइच- भारत नेपाल सीमा शील होने के बाद भी रूपईडीहा क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही हैं। लगातार नेपालगंज जिला बाँके पुलिस तस्करी का सामान पकड़ रही हैं। फिर भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।इसी क्रम मे नेपालगंज पुलिस ने गस्त के दौरान नशीली सीरप कोरेक्स 65 बोतलों के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस कार्यालय बांके नेपालगंज से प्राप्त जानकारी बुधवार रात नेपालगंज पुलिस की एक टीम भारत नेपाल सीमा पर गस्त कर रही थी तभी दो तस्कर भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर उक्त नशीली कोरेक्स नेपालगंज ले जाते हुए दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस टीम रोक कर जब तलाशी ली गयीं तो उनके कब्जे से 65 बोतल कोरेक्स बरामद हुई। दोनो तस्करो को जिला पुलिस कार्यालय बाँके मे ले जाकर पुछताछ की जा रही हैं। पकड़े गये उन दोनों तस्करो की पहचान आशीष यादव व राज कुमार यादव निवासी डुडुवा ग्राम पालिका वार्ड नम्बर एक जिला बाँके के रुप मे हुई हैं।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel