Breaking News
Home / BREAKING NEWS / रामलीला ग्राउण्ड, बदायूँ में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

रामलीला ग्राउण्ड, बदायूँ में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

बदायूँ 20.10.2026 जनपद बदायूँ के रामलीला ग्राउण्ड में बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा (विजयदशमी) को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता,माननीय विधायक बिल्सी श्री हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार,जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा,एसडीएम सदर श्री साई आश्रित शाखमुरी,अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी नगर) श्री सुमेध मिलिन्द जाधव सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के दौरान परंपरागत रूप से रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक पर्व में सहभागिता की । कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं । विजयदशमी का पर्व हमें सत्य, नैतिकता, धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों का त्याग कर अच्छाई को अपनाने की प्रेरणा देता है ।

जनपद बदायूँ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दशहरा/विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ । यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp