कोतवाली नानपारा क्षेत्र के गुलालपुरवा गांव निवासी 14 वर्षीय अनुराग यादव पुत्र सत्यनारायण यादव सोमवार को परिजनों से नाराज होकर घर से चला गया। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बालक की तलाश शुरू कर दी। उप निरीक्षक धूप नारायण मौर्या एवं हिमांशु सिंह ने पुलिस टीम के साथ संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की।
पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयासों के चलते अनुराग को बहराइच स्थित झिंगहा घाट बस अड्डे से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अनुराग के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की चिंता दूर हुई।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
