Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: नानपारा CHC में बाहर की दवाएं लिखने का आरोप, जनऔषधि केंद्र पर भी सवाल; CMO बोले- होगी कार्रवाई
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: नानपारा CHC में बाहर की दवाएं लिखने का आरोप, जनऔषधि केंद्र पर भी सवाल; CMO बोले- होगी कार्रवाई

नानपारा, बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ चिकित्सकों द्वारा मरीजों के पर्चे पर बाहरी कंपनियों की दवाएं लिखी जाती हैं, जो अस्पताल के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों पर आसानी से उपलब्ध रहती हैं। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की शिकायत है।


वहीं, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के तहत संचालित जनऔषधि केंद्र पर भी दवाओं की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल हैं। उपचार में लिखी जाने वाली कई आवश्यक दवाएं केंद्र पर उपलब्ध नहीं मिलती हैं केंद्र पर स्टॉक मूल्य सूची भी नहीं लगी हैं।
केंद्र पर मौजूद बिक्री कर्मी से PMBJP की दवाओं की उपलब्धता के संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि PMBJP की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं और जो बाहरी दवाएं प्राप्त हो रही हैं, उन्हीं की बिक्री की जा रही है। दूसरी ओर, केंद्र पर बाहरी कंपनियों प्राइवेड की दवाएं बिक्री के लिए मौजूद होने की शिकायत सामने आई है PMBJP की दुकान में बाहरी प्राइवेट कंपनी की दवाओं की बिक्री की जा रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यदि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के केंद्र पर परियोजना के तहत अपेक्षित दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो मरीजों को योजना का लाभ कैसे मिलेगा? प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) की दुकान पर बाहरी दवाओं की बिक्री हो रही हैं। वहीं डॉक्टरों द्वारा बाहरी दवाएं लिखे जाने से भी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों के पर्चों, PMBJP केंद्र के स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री बिल, दवा आपूर्ति और उपलब्ध दवाओं की जांच कराई जानी चाहिए। यदि जांच में नियमों के विपरीत बाहरी दवाएं लिखने या PMBJP केंद्र पर अनधिकृत दवाओं की बिक्री की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्हें सस्ती जनऔषधि दवाओं का लाभ मिलना चाहिए, न कि ऐसी व्यवस्था का सामना करना पड़े जिससे उन्हें महंगी बाहरी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़े।

सीएमओ ने कहा— होगी कार्रवाई

मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच डॉ. संजय कुमार से वार्ता की गई। उन्होंने बताया नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) केंद्र पर बाहरी कंपनियों की दवाओं की बिक्री से संबंधित सवाल पर सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में पत्र पहले ही लिखा जा चुका है।

About cmdnews

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp