Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मासिक बैठक का आयोजन किया गया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मासिक बैठक का आयोजन किया गया

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

 

आंगनवाड़ी वर्कर आयुष्मान कार्ड से वंचित – मोर श्री गुप्ता

बदायूँ 01/09/2026 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मासिक बैठक का आयोजन सहसवान परियोजना के ब्लॉक सभागार में किया गया ।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि सहसवान परियोजना के कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं अभी तक आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं । जिससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।

जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा । अगर ब्लॉक स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होता है । तो जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा ।

इस अवसर पर सहसवान की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से रेखा देवी को ब्लॉक अध्यक्ष , उपाध्यक्ष कुसुम सक्सेना , सचिव उमा दीक्षित , उपसचिव धनदेवी , कोषाध्यक्ष तोषी रानी , संगठन मंत्री ममता , प्रचार मंत्री उषा, मीडिया प्रभारी सरला को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया ।

बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तर पर होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई । इस मौके पर रानू सिंह , सावित्री देवी, प्रवेश कुमारी , ममता , रेनुका देवी , मुन्नी देवी , सरला देवी , रंजना देवी, उषा देवी, आशा देवी, अनीता, ममता रानी, प्रीति ,नेहा पाठक ,प्रियंका, सुमन लता, रेखा देवी, धन देवी , आशावती आदि लोग मौजूद रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp