रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव
बहराइच। नानपारा क्षेत्र में संचालित एक क्लीनिक के पंजीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का पत्र सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बहराइच की ओर से जारी पत्र में डॉ. आर.के. अग्रवाल, गोयल क्लीनिक एवं गोयल एक्स-रे, नानपारा-बहराइच के संबंध में जानकारी दी गई है। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संबंधित क्लीनिक कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। यह जानकारी पूर्व में भेजे गए पत्र के क्रम में दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रकरण में अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करें।
स्वास्थ्य विभाग का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नानपारा क्षेत्र में संबंधित क्लीनिक के पंजीकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि विभाग की ओर से इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
