रिपोर्ट: निशा फातिमा

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदया ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने फरियादियों से उनकी शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में आए लोगों ने राजस्व, विकास, सड़क, बिजली, आवास सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel