Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: नानपारा में गूंजा तिरंगा, उमड़ा जनसैलाब; विधायक रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: नानपारा में गूंजा तिरंगा, उमड़ा जनसैलाब; विधायक रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

नानपारा। स्वतंत्रता, राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से नगर नानपारा में बुधवार को विधायक रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

यात्रा कालिकुंडा मंदिर से शुरू होकर गोयल तिराहे स्थित शहीद स्मारक पहुंची, जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर, अष्टभुजा दुर्गा मंदिर होते हुए कृष्णापुरी रूपईडीहा रोड पर संपन्न हुई।

नगर पालिका द्वार के पास नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल वाहिद और अधिशासी अधिकारी (ईओ) रंग बहादुर सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिभागियों को पानी की बोतल सहित पेयजल उपलब्ध कराया गया। स्वागत और जलपान की व्यवस्था से यात्रा में शामिल लोगों में उत्साह देखने को मिला।

यात्रा में सआदत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा और श्री शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एनसीसी कैडेट्स अपनी यूनिफॉर्म में हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के नारे लगाते हुए शामिल हुए। वैद्य भगवानदीन बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक भी मौजूद रहे।

विधायक रामनिवास वर्मा के साथ जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कृपा राम वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, महामंत्री आनंद रस्तोगी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष पाण्डेय, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुशीर सेठ, चमन लाल चौरसिया, विपिन सिंह, सुरेश शाह, तीरथ राम साहू, अतुल जायसवाल, जगत राम पटेल, संतोष रंगटा, सुरेश चंद्र शाह, प्रमोद नाग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा और प्रभारी चौकी राजा बाजार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

About cmdnews

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp