Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: रजवापुर में शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के जयकारे
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: रजवापुर में शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। विधानसभा नानपारा-283 के मंडल रजवापुर में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंडल रजवापुर अध्यक्ष के कार्यालय से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सआदत इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महसी दिलीप कुमार वर्मा रहे। तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार जायसवाल तथा मंडल उपाध्यक्ष रजवापुर की देखरेख में आयोजित यात्रा में सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, सेक्टर संयोजक, मंडल प्रभारी सहित समाज के अन्य सम्मानित लोग शामिल हुए।

यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा सुभाष चंद्र बोस अमर रहें सहित देश के वीर शहीदों के सम्मान में जोरदार नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। सआदत इंटर कॉलेज पहुंचने के बाद यात्रा का समापन किया गया।

About cmdnews

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp