Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / लायंस क्लब गोंडा सेवा के सहयोग से हड्डी व घुटनों से संबंधित 60 मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

लायंस क्लब गोंडा सेवा के सहयोग से हड्डी व घुटनों से संबंधित 60 मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच 

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज 

दिनांक -24-05-2026 गोंडा लायंस क्लब गोंडा सेवा के तत्वाधान में एचसीजी हॉस्पिटल अहमदाबाद की ओर से एक निशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप का आयोजन रानी बाजार के राम जानकी धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें हास्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर श्रीकुंज पटेल वरिष्ठ जोड़ रोड प्रत्यारोपण सर्जन अहमदाबाद एवं लखनऊ से डॉक्टर वैभव अग्निहोत्री वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट व गोंडा के फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर राजीव चौरसिया उपस्थित रहे। जिनकी देखरेख में 60 लोगों का बीएमडी जांच किया गया। उसके उपरांत लिगामेंट की चोट, घुटने का दर्द, कूल्हे का दर्द, रीढ़ की हड्डी का दर्द, सीढ़ी चढ़ने उतरने में दर्द, कंधे का दर्द आदि समस्या से ग्रसित लोगों का डॉक्टर श्री कुंज पटेल व डॉक्टर वैभव अग्निहोत्री द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। लायंस क्लब गोंडा सेवा की ओर से लायन अजय कुमार मित्तल, लायन राजकुमार जायसवाल, लायन सुशील जालान, लायन चंद्रकेश मिश्रा, लायन बसन्त कुमार नेवटिया, लायन अमित पांडे, लायन मुकेश अग्रवाल, लायन पवन जायसवाल, लायन आलोक सिन्हा, लायन राजीव अग्रवाल, लायन अजय गर्ग, लायन मयंक टण्डन, लायन अजीत सिंह सलूजा, लायन अशोक लोहिया, लायन नितिन वाधवानी ‘बंटी’ आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनिल मित्तल अध्यक्ष राम जानकी धर्मशाला, अमित पांडेय सहयोगी हॉस्पिटल टीम के अलावा तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। डॉ श्री कुंज बिहारी द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था की ओर से जनपद में यह पहला निःशुल्क लायंस क्लब गोंडा सेवा के सहयोग से लगाया गया है, जो पूर्णतया सफल रहा, क्लब के लोगों का बहुत सहयोग रहा, आगे भी इस तरह का कैंप पुनः जनपद में लगाए जाने का प्रयास भी किया जाएगा।

About CMD NEWS UP

Check Also

महाराज सिंह इंटर कॉलेज में राज्य ललित कला अकादमी द्वारा भव्य प्रदर्शनी का आयोजन

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल बहराइच 24 मई। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग, उत्तर …

Leave a Reply