Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / एसडीएम नानपारा ने रैन बसेरों व अलाव स्थलों का किया निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एसडीएम नानपारा ने रैन बसेरों व अलाव स्थलों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल 

बहराइच 28 दिसम्बर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर बढ़ती शीतलहर के दृष्टिगत शनिवार को देर रात उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने नगर पालिका परिषद नानपारा में बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्याप्त संख्या में बेड, कंबल, स्वच्छ एवं सुरक्षित सोने की व्यवस्था, प्रकाश एवं ताप व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के दौरान किसी भी असहाय, गरीब, परदेसी व ज़रूरतमन्द व्यवक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये इसके लिए उप जिलाधिकारी निरन्तर रैन बसेरों व अलाव स्थलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रही हैं।
एसडीएम ने थानाध्यक्ष नानपारा, रुपईडीहा, मटेरा, नवाबगंज, रिसिया व खैरीघाट को भी निर्देशित किया है

कि आप लोग भी रात्रि में गश्त के दौरान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति बाहर ठंड में सोता हुआ ना मिले यदि किसी भी पुलिस कर्मी को कोई भी व्यक्ति बाहर सोता हुआ या बैठा हुआ मिले तो सम्मानपूर्वक उनको नजदीकी रैन बसेरा में स्वयं पहुंचाएं और इसकी जानकारी तत्काल संबंधित नगर निकाय के ईओ व तहसील प्रशासन को भी दें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कोई व्यक्ति रात्रि में खुले स्थानों, सड़कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से प्रभावित स्थिति में मिले, तो तत्काल इसकी सूचना नगर निकायों, पुलिस कन्ट्रोल रूम अथवा तहसील प्रशासन को दें, ताकि प्रभावित व्यक्ति रैन बसेरे में पहुंचाया जा सके।


एसडीएम ने बताया कि शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर शीतलहर में निराश्रित, बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को आसरा प्रदान करने के उद्देश्य से रैन बसेरों की पूर्णतः निःशुल्क व्यवस्था की गई है। साथ ही रैन बसेरे में आने वाले व्यक्तियों हेतु चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नानपारा एवं नबाबगंज को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये हैं। एसडीएम ने बताया कि कड़ाके की ठंड व शीतलहर में निराश्रित व ज़रूरतमन्द लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए तहसील प्रशासन चौबिसों घण्टे तत्पर है।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply