Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / स्वदेशी मेले में 04 लाभार्थियों को वितरित किये गये रू. 48 लाख के चेक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्वदेशी मेले में 04 लाभार्थियों को वितरित किये गये रू. 48 लाख के चेक

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 10 अक्टूबर। इण्डिया. एक्सपो सेन्टर-मार्ट ग्रेटर नोयडा में आयोजित यू.पी.आई.टी.एस. की भॉति यू.पी. इन्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत गेंद घर मैदान में 09 से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहे स्वदेशी मेले का विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी व विधानसभा प्रभारी गौरव वर्मा द्वारा संयुक्त रूप उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत 04 लाभार्थियों को रू. 48 लाख की धनराशि के चेकों का वितरण किया गया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा लगाये स्टालों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पं. शिवबंश मिश्रा द्वारा भजन की भक्तिमय प्रस्तुति की गई तथा नटराज ग्रुप के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

ओ.डी.ओ.पी. योजना अन्तर्गत सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया द्वारा आयल मिल हेतु शिरीश चन्द्र अग्रवाल को रू. 08 लाख, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अन्तर्गत बैंक आॅफ बड़ौदा द्वारा शटरिंग एण्ड बिन्डिंग मेटेरियल हेतु रविकान्त त्रिपाठी को रू. 10 लाख, इण्डियन बैंक अनूप कुमार मिश्रा को पेन्ट निर्माण हेतु रू. 25 लाख तथा एहतेशाम अहमद को बैग निर्माण हेतु रू. 05 लाख ऋण स्वीकृत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री वर्मा ने अन्य अतिथियों के साथ लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी व विधानसभा प्रभारी गौरव वर्मा व अन्य वक्ताओं ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प ‘‘स्वदेशी अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं’’ को पूरा करने के उद्देश्य से स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। वक्तागण द्वारा आमजनमानस आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर दिवाली महापर्व के अवसर पर हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे उत्पादों (स्वदेशी वस्तुओं) की खरीदारी कर ‘‘स्वदेशी अपनाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं’’ के संकल्प को अमलीजामा पहनायें।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसन्द, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन, उद्यमी एवं व्यापारी तथा आमजन मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply