Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / डीएम की अध्यक्षता में थाना मुजरिया में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम की अध्यक्षता में थाना मुजरिया में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन 

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- जिलाधिकारी

बदायूं 11/10/2025  जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को थाना मुजरिया में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भूमि व राजस्व विवाद से संबंधित कुल 06 शिकायती

पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का निस्तारण करा दिया गया।

 

डीएम ने कहा कि पुलिस अधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें। आम जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें। प्रबुद्ध जनों व गणमान्य लोगों के संपर्क में रहे। छोटी से छोटी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके।

डीएम ने कहा कि भूमि व राजस्व विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply