Breaking News
Home / BREAKING NEWS / 31 अक्टूबर तक विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु करें आवेदन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

31 अक्टूबर तक विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु करें आवेदन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ

बदायूँ : 10/10/2025  जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिप्रेम ने युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु प्रस्ताव (दिनांक 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक) में किये गए सराहनीय कार्यों के आधार पर प्रदान किया जाएगा।

15 से 35 वर्ष की आयु के युवा विगत 03 वित्तीय वर्षों में किए गए कार्यां पर विवेकानन्द यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) हेतु 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन जमा करें।

 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार युवाओं को विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों यथा-खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा, संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सकिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने हेतु प्रदान किया जाएगा। पात्र व्यक्ति 15 से 35 वर्ष की आयु के बीच होना चाहिए जिसका निर्धारण वर्ष के 01 जनवरी को नामंकन के समय के अनुसार होगा।

जिसके द्वारा विगत 03 वित्तीय वर्षों में उपर्युक्त क्षेत्रों में पहचान योग्य कार्य किया गया हो। उक्त के अनुपालन में विवेकानन्द यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) में इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस में जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष न0 321,322 विकास भवन से आवेदन का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त कर अपने प्रस्ताव जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय, विकास भवन बदायूं में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 तक दो प्रतियों में उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp