Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही रोचक जानकारियां
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही रोचक जानकारियां

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

 

बदायूं 26/09/2025 प्रधानमंत्री भारत सरकार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं के संबंध में गत 17 सितंबर से जनपद के बदायूं क्लब बदायूं में संचालित प्रदर्शनी के माध्यम से रोचक जानकारियां दी जा रही हैं। प्रदर्शनी आगामी 02 अक्टूबर 2025 तक प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 तक संचालित रहेगी।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी के जीवन के संघर्षों, उपलब्धियों व विजन आदि का सचित्र विवरण बहुत ही भव्य रूप से प्रदर्शित किया गया है वहीं दूसरी ओर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी सहज ढंग से उपलब्ध कराई गई है। आमजन, गणमान्य लोगों विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसको एक सराहनीय प्रयास बताया व उसकी प्रशंसा की।

शुक्रवार को लाला छोटे लाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज बदायूं के अध्यापकों व छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली। योजनाओं की जानकारी लेकर उसको आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया ताकि जरूरतमंदों को उसका लाभ मुहैया हो सके।

प्रदर्शनी में विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश 2047 में उत्तर प्रदेश व भारत कैसा हो, इसके लिए आमजन से सुझाव लिए जा रहे हैं, जिसके लिए बारकोड की व्यवस्था भी प्रदर्शनी में की गई है। आगामी 05 अक्टूबर 2025 तक कोई भी बारकोड स्कैन करके अपने सुझाव सरकार को भेज सकता है। अच्छे सुझाव देने वालों को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply