Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण करें दातागंज नगर पालिका की पेयजल परियोजना का कार्य
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण करें दातागंज नगर पालिका की पेयजल परियोजना का कार्य

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं 19 /09/2025 जिलाधिकारी अवनीश राय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ भारत सरकार की अमृत 2.0 के अंतर्गत चयनित व स्वीकृत दातागंज पुनर्गठन पेयजल योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अभियंताओं को 31 दिसंबर 2025 तक समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सहायक अभियंता जल निगम शहरी मनोज कुमार ने बताया कि दातागंज पुनर्गठन पेयजल योजना भारत सरकार की अमृत 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत व चयनित योजना हैं। इसकी कुल स्वीकृत कार्य लागत 24 करोड रुपए है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक ओवरहेड टैंक बनाया गया है जिसकी क्षमता 1500 किलो लीटर है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 06 ट्यूबवेल का निर्माण कराया जाना है जिसमें से पांच का पूर्ण हो गया है। 54 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी जिसमें से 38 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो गया है। यह परियोजना पूर्ण होने पर दातागंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 6126 घरों को शुद्ध व साफ जल की आपूर्ति की जाएगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply