Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / गौशाला देख डीएम ने जताई नाराजगी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गौशाला देख डीएम ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट हरि शरण शर्म

बदायूँ : 18/09/2025 जिलाधिकारी अवनीश राय ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरूण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आकस्मिक रूप से उझानी स्थित गौशाला तथा नरऊ के तालाब का निरीक्षण किया। गौशाला में व्यवस्थाएं चार चौबन्द न मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।

गुरूवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के पश्चात जिलाधिकारी ने उझानी पहुंंचकर मोहल्ला नझियाई स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में साफ सफाई एवं पानी निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में पानी जमा होने से गौवंशों को समस्या हो सकती है इसलिए गौशाला की सफाई के साथ ही उनके चारे की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने नरऊ तालाब का निरीक्षण किया।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply