Breaking News
Home / BREAKING NEWS / जनपद में सांसद, विधायक खेल स्पर्धा का होगा आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जनपद में सांसद, विधायक खेल स्पर्धा का होगा आयोजन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ :18/09/2025 खेल तथा युवा कल्याण विभाग द्वारा पूर्व निर्देशों में संशोधन करते हुए प्रत्येक वर्ष विभिन्न आयु वर्ग (सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर) में आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं को अब सांसद तथा विधायक खेल स्पर्धा से जोड़ते हुए खेल प्रतियोगिताएं कराए जाने के निर्देश दिए।

गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय तथा मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने उक्त निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल गति विधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद तथा विधायक खेल स्पर्धा के माध्यम से युवाओं को खेल में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। इससे स्वस्थ्य जीवन शैली, प्रतिभाओं को निखारने तथा अनुशासन एवं खेल भावना को विकसित किया जा सकता है।

जिला स्तर पर डीएम एवं सीडीओ की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। संबंधित विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सबसे बड़ी तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। विधायक खेल स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी जनपद स्तर पर आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग कर सकेंगे। खेल प्रतियोगिताओं में 08 खेल एथलेंटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, बालीवाल, फुटवाल, भारोत्तोलन, जूडो एवं वैडमिंटन खेले जाएंगे। इसमें सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में महिला/बालिका एवं पुरूष/बालक श्रेणी में आयोजित होंगे।

विधानसभावार खिलाड़ियों का पंजीकरण युवा साथी पोर्टल पर दिए गए विकल्पों के अनुसार किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, राहुल चौबे सहित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp