Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बहराइच में स्वास्थ्य मेला, सेवा पखवाड़े के साथ मनाया गया जन्मदिन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बहराइच में स्वास्थ्य मेला, सेवा पखवाड़े के साथ मनाया गया जन्मदिन

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जिलेभर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बहराइच मेडिकल कॉलेज सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद, एमएलसी और विधायकों ने मिलकर केक काटा। जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवा पखवाड़ा मनाया गया। नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे अपना दल (S) के विधान मंडल दल के नेता रामनिवास वर्मा ने मरीजों को फल वितरण किया और आदित्यी यादव से केक कटवाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया इस दौरान नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल पांडे, वंदना मिश्रा, गोपाल चौरसिया, विनय प्रकाश गुप्ता आदि लोग रहे। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पत्रकार से विशेष बातचीत में रामनिवास वर्मा ने कहा कि देश के सच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और सुशासन के रूप में मनाया जा रहा है। आज के दिन भाजपा सहित अपना दल (S) के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर जन्मदिवस मनाया।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply