रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज

दिनांक -17-09-2025 गोंडा // बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाया गया प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है उन्होंने ब्रह्मांड की रचना में परम पिता ब्रह्मा की सहायता की और सबसे पहले संसार का मानचित्र तैयार किया ऐसा माना जाता है कि उन्होंने प्राचीन काल की सभी राजधानियों का निर्माण किया जैसे स्वर्ग लोक, लंका ,द्वारका और हस्तिनापुर इसीलिए विश्वकर्मा जी को शिल्प कला और इंजीनियरिंग का देवता माना जाता है आज आईटीआई संस्थान गोंडा में अलग-अलग ट्रेडों में प्रयोग हो रहे उपकरण और औजारों की पूजा प्रधानाचार्य ने हवन पूजन कर संपन्न कराया साथ ही साथ आई टी आई परिवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं और जीवन में सुखी समृद्धि आवे जिसकी कामना बाबा से की संस्थान का संयुक्त पूजा में कार्यदेशक शिवाकांत तिवारी सत्येंद्र कुमार, विवेक मिश्रा ,उत्तम वर्मा रजनीश सैनी, दीपक श्रीवास्तव ,शिवम सिंह,यूं पी सिंह ,सोनू यादव मोतीचंद ,कृपाराम यादव ,अरविंद बाबू ने पूजा अर्चना किया संस्थान के अलग-अलग ट्रेड में भी भगवान विश्वकर्मा की झांकियां सजाई गई जहां पर सभी प्रशिक्षार्थियों ने पूजा अर्चना और आरती की और बाबा से अपने स्वर्णिम भविष्य और सुरक्षित वातावरण के लिए प्रार्थना किया इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में कार्यदेशक विजय बरवार के अगुवाई में प्रशिक्षार्थियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की सुंदर झांकी सजाई गई जहां पर ने मशीनों पर पुष्प अगरबत्ती ,रोली, चंदन, दीपक जलाया और बाबा के दरबार में ज्योति जला करके आरती उतारी और जोरदार जयकारा लगा करके सभी की मनोकामनाएं पूरी होने की दुआएं मांगी गई सभी गुरुजनों एवं प्रशिक्षार्थियों को प्रसाद वितरण कराया गया पूजा में सम्मिलित दिनेश चौधरी, ओम प्रकाश, संजय बाबू, आकाश बाबू , नीतीश कुमार , प्रेम सागर, कृष्ण कुमार, कुमार यादव, नरेंद्र कुमार , प्रीति वर्मा लक्ष्मी, राजेश बाबू ,मधु देवी ,प्रमोद कुमार ,राजेंद्र प्रसाद ,मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, आनंद कुमार, विष्णु मौर्य, ओम प्रकाश इत्यादि पूजा की व्यवस्था में विशेष सहयोग कर संपन्न कराया गया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel