Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / निर्माण कार्यों का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करें कार्यदायी संस्थाएं
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

निर्माण कार्यों का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करें कार्यदायी संस्थाएं

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में तेजी लाएं अधिकारी

बदायूँ : 15/09/2025 जिलाधिकारी अवनीश राय ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभाकक्ष में जिलाधिकारी अवनीश राय ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं तथा अधिकारियों के साथ 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं एवं सड़क निर्माण के कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की भी गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजना निर्धारित अवधि में प्रत्येक दशा में पूर्ण होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनके हस्तांतरण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए संबंधित विभागों को हंस्तांतरण की जाएं। यदि किसी परियोजना में धनाभाव की कोई समस्या आ रही है तो ऐसे प्रकरणों में पत्र भिजवाकर मांग की जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन कार्यक्रमों/योजनाओं में प्रगति कम है उन कार्यक्रमों में प्रगति करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा गौशाला निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूर्ण किया जाए। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने राज्य पोषण मिशन शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति के अन्तर्गत उनके कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरूण कुमार सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी एवं निर्माण कार्यों की कार्यदायी संस्थाएं मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

जिला बहराइच में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई: ₹10,000 की रिश्वत लेते उपनिरीक्षक गिरफ्तार 

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी) बहराइच। भ्रष्टाचार निवारण संगठन देवीपाटन मंडल गोंडा की ट्रैप टीम …

Leave a Reply