Breaking News
Home / BREAKING NEWS / डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी कि अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी कि अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 14/09/2025 मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं के एन एच एम सभागार मे 12 एवं 13 सितम्बर 2025 को टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज सक्षम प्रवाह के सहयोग से कॉउंसलिंग एवं सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट विषय पर डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी कि अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षिण शिविर में प्रतिभागियों को टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस मुंबई से आये कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर यशपाल राजपूत एवं इम्तियाज़ अली द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें क्षय रोगियों से संवाद,परामर्श देने की तकनीक एवं व्यवहारिक कौशल विकसित करने पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज से आये कोऑर्डिनेटर द्वारा ग्रुप रोल प्ले, विभिन्न सामाजिक उदाहरण, एवं विभिन्न तरह की क्रियाओं को कराकर प्रशिकणार्थियों को अच्छे से प्रशिक्षित किया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने कहा कि कॉउंसलिंग एवं सॉफ्ट स्किल्स में दक्षता से स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों से बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी जिस से क्षय रोग नियंत्रण एवं उन्मूलन के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी। प्रशिक्षण में जनपद बदायूं के सभी एस टी एस, एस टी एल एस, टी बी एच वी एवं जिला स्तरीय सभी कोऑर्डिनेटर ने प्रतिभाग किया । प्रशिक्षण का संचालन बृजेश राठौर द्वारा किया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp