Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / एक करोड़ 32 लाख की लागत से माधुरी नगला में बनेगा राजकीय हाई स्कूल काविधायक ने किया शिलान्यास 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एक करोड़ 32 लाख की लागत से माधुरी नगला में बनेगा राजकीय हाई स्कूल काविधायक ने किया शिलान्यास 

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूँ 30/08/2025 दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव माधुरी नगला में शनिवार शाम लगभग 4:00 बजे दातागंज विधायक ने माधुरी नगला में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हवन पूजन कर, शिलान्यास किया। वहीं विधि विधान से जमीन का हवन पूजन कर, विद्यालय की बुनियाद के लिए 5 ईंटें भी रखी। वहीं विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं के बारे में भिन्न- भिन्न तरीके से लोगों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जो सरकार ने कहा वही किया है। सरकार का सीधा उद्देश्य है गांव की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। उसी क्रम में मैंने विधानसभा के अलग-अलग गांव जो शिक्षा सड़क बिजली आदि से पिछड़े हुए थे। उनको मैंने योजनाओं का लाभ दिलवा करके। उनका जो पिछड़ापन का कलंक था। वह खत्म करने का काम किया है।

इसी क्रम में म्याऊं मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत ने कहा कि विधायक राजीव कुमार सिंह ने जो विकास कार्य किए हैं। वह एक वाकई में मिसाल है। आसपास की विधानसभाओ में इतना विकास कार्य नहीं हुआ है। हर हर एक योजना का लाभ विधायक ने अपने क्षेत्र के लोगों को दिलवाने का कार्य किया है। इसलिए विधायक राजीव कुमार सिंह का नाम विधायक पुरुष के नाम से जाना जाता है। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप उसावा एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी ने योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए। कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो हमारे दातागंज विधायक के परिवार से कोई ना कोई कार्यालय एवं आपके क्षेत्र में आपके बीच में बना रहता है। जो हमने आपने प्रतिनिधि चुनकर के लखनऊ भेजा है। उसने अपनी जिम्मेदारियां का निर्वाहन करने के लिए पूरी तरह से हर समय, सजग होकर कर रहे है। और सजग रहते हुए अपनी जिम्मेदारी को निर्भर कर रहे हैं।

इस अवसर पर ओमप्रताप सिंह, दीपक गुप्ता, यादवेंद्र शाक्य, यतेंद्र राजपूत, रामवीर राजपूत, राहुल लोधी आदि पार्टी के पदाधिकारी रहे

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply