Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने मंगल दलों को किया खेल किट का वितरण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने मंगल दलों को किया खेल किट का वितरण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ

बदायूँ : 30 /08/2025 युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बदायूं द्वारा ग्राम पंचायतों में गठित युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री के रूप में खेल किट का वितरण मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता तथा प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे द्वारा विकास भवन बदायूं के सभागार में किया गया।

सदर विधायक द्वारा सभी मंगल दलों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में खेल सामग्री से सभी बच्चों को खिलवाने तथा स्वस्थ रखने की आशा व्यक्त की तथा सरकार की नीतियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने में सहयोग देने की भी आशा व्यक्त की।

भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा खेल दिवस के अवसर पर आगामी सांसद खेल प्रतियोगिताओ हेतु पोर्टल के उद्घाटन पर समस्त मंगल दलों को अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराकर 10 विधाओं जैसे कब्बड्डी,बॉलीबॉल,खो खो आदि में हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिलायुवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी व मंगल दल सदस्य मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp