रिपोर्ट हरि शराण शर्मा

पंचायत एडवांसमेंट कार्यशाला का शुभारंभ दीपक जलाकरब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र पाल ने किया ।
बदायूँ12/08/2025 कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र पाल, ए डी ओ पंचायत ब्रह्मनारायण, ए डी ओ आई एस बी विदेशी खॉ, ए डी ओ कृषि अजय कुमार सारस्वत ,डी पी एम आयुष आशीष,सी डी पी ओ विशेष कुमार ने मिलकर मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भकिया ।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर विकास सिंह एवं कृष्ण चौहान में सतत विकास लक्ष्य एवं टी एम पी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किस तरह किया जाता है के बारे में जानकारी दी मास्टर ट्रेनर शोएब रजा एवं राजेश कुमार सक्सेना ने एलएसडी जी तथा पी ए आई के बारे में विस्तृत चर्चा की । शोएब रजा 9 थीम गरीबी मुक्त गांव, वाल हितेषी गांव, स्वास्थ्य गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ हरा भरा गांव आदि के बारे में उदाहरण देकर समझाया ।
मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने पी ए आई 1.0 तथा 2.0 के बारे में विस्तार से बताया तथा जानकारी दी कि अगर ग्राम पंचायत अपनी फीडिंग ठीक प्रकार से करती है तो उन्हें प्रथम पुरस्कार एक करोड़ रूपया,द्वितीय पुरस्कार 75 लाख तथा तृतीय पुरस्कार 50 लाख रुपया तक प्राप्त होता है । तृतीय पुरस्कार 50 लाख रुपया चतुर्थ पुरस्कार तक प्राप्त कर सकती है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, सचिव पंचायत सहायकों, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, सीडीपीओ विशेष कुमार, आंगनबाड़ी, अध्यापकों आदि ने भाग लिया । ग्राम प्रधानों में सर्वेश कुमारी, राम प्रकाश, दिनेश कुमार , अनजुम बेगम आदि ने भाग लिया । विशेष सहयोग अरविंद कुमार जी का रहा ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel