Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु एक बैठक एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु एक बैठक एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 12 अगस्त 2025 गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु एक बैठक एवं जागरूकता रैली का आयोजन डॉ सरला देवी प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जो कि 12 अगस्त से अगले 2 माह तक पूरे जनपद में चलाया जायेगा। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स ) डॉ विनेश कुमार द्वारा जनपद में एच आई वी/ एड्स होने के 4 कारण असुरक्षित यौन सम्बन्ध,एच आई वी ग्रस्त महिला से होने वाले उसके बच्चे, एच आई वी ग्रस्त व्यक्ति का ब्लड दूसरे को चढ़ाने, एच आई वी से संक्रमित व्यक्ति की सिरिंज से दूसरे को इंजेक्शन लगाने से फैलता है। शनि दुवे प्रोग्राम मैनेजर लोक कल्याण समिति बदायूं द्वारा बताया गया कि आज से अगले 2 माह तक जनपद की कुल 150 ग्राम पंचायत जिसमें एच आई के केस निकले हैँ, एफ एस डब्लू, एम एस डब्लू, ड्रग यूजर्स, 30 इंटरमीडिएट कॉलेज, 10 महाविद्यालय का भ्रमण किया जायेगा जिसमें एच आई वी /एड्स को फैलने, जाँच, बचाव, एवं इलाज के बारे में जागरूक किया जायेगा। सुदेश सक्सेना सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर द्वारा बताया गया की एच आई वी /एड्स से ग्रसित मरीजों में टी बी की बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है इसलिए सभी एच आई वी बाले मरीजों की टी बी की जाँच होना आवश्यक है।

बैठक के बाद कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को डॉ विनेश कुमार एवं प्रोफेसर डॉ इंदु शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं एच आई वी से बचाव हेतु नारे लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिखा पाण्डेय द्वारा गया। कार्यक्रम में डॉ श्रद्धाश्री यादव एन सी सी प्रभारी, डॉ प्रीती वर्मा एन एस एस प्रभारी के साथ कॉलेज का समस्त स्टॉफ एवं जिला क्षय रोग केंद्र का समस्त स्टॉफ एवं आई सी टी सी जिला अस्पताल पुरुष, महिला, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply