Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / डीएम की अध्यक्षता में थाना अलापुर में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम की अध्यक्षता में थाना अलापुर में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन 

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूं 12 /07/2025 जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को थाना अलापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को जनता से मधुर व्यवहार व समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर भूमि व राजस्व विवाद से संबंधित कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई,जिनमें से एक का निस्तारण कर दिया गया।

 

जिलाधिकारी अवनीश राय ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व उन्हें आश्वस्त किया कि उनके साथ न्याय होगा तथा उनकी समस्याओं का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को राजस्व भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

 

डीएम ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र का निरंतरण भ्रमण करें। जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें। गणमान्य लोगों के संपर्क में रहे तथा छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। डीएम ने पुलिस अधिकारियों से कहा की कॉवड यात्रा के दौरान कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी पूरी सजगता के साथ कार्य करें।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0बृजेश कुमार सिंह सहितअन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोगमौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply