रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर से भगवान शंकर के गले का सांप व मंदिर की घंटी चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने एक टीम गठित कर चौकी राजा बाजार प्रभारी राम गोविंद चौधरी को जांच सौंपी। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 20 जून की शाम लगभग 7 बजे आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरोज़ बेग उर्फ गुड्डू पुत्र वसीम बेग, निवासी कहारन टोला, वार्ड नंबर 18, नानपारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी गए सामान की बरामदगी की और एक चाकू भी बरामद हुआ हैं। मामले की जांच जारी है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
