रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

पर्वों को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं – सुरेश कुमार पटेल
मवई अयोध्या। थाना मवई परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना प्रभारी मवई सुरेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर उपस्थित लोगों से आगामी त्यौहारों की समीक्षा की गयी व पर्वों में शांति तथा सौहार्द कायम रखने की अपील की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी मवई ने जनता से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि आगामी पर्वों को आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। जिससे कानून व्यवस्था खराब न हो साथ ही कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की निगरानी रहेगी व त्योहार में हुड़दंग फैलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। मौजूद कस्बे के ताजियादारों की समस्याओं व सुझाव को लेकर चर्चा की गयी। इस अवसर पर साफ-सफाई ,पेयजल व्यवस्था व बिजली व्यवस्था व रास्ते पर आने वाले पेड़ों के विषय में भी बात की गयी। थाना प्रभारी मवई ने कहा कि उक्त पर्वों पर किसी भी प्रकार की कोई नयी परम्परा शुरू नहीं की जायेगी व उक्त त्यौहार पारम्परिक तरीके से ही सम्पन्न होगा। इस अवसर मवई प्रधान अब्बास अली,प्रधान राम बरन,प्रधान दानबहादुर यादव,प्रधान अवधेश यादव,प्रधान दुर्गा प्रसाद रावत,आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel