रिपोर्ट जगन्नाथ CMD NEWS

रानीमऊ भंडारे का शुभारंभ करते मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व समाजसेवी गुड्डू खां
10/06/2025 रुदौली/अयोध्या ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल विकासखंड मवई क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह मंगलमूर्ति हनुमान जी दरबार सजाकर सुंदरकांड पाठ के साथ साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में रानीमऊ चौराहे पर मुस्लिम समाज के सलीम खां उर्फ गुड्डू ने भी भव्य भंडारे का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के तमाम हिन्दू के अलावा मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।इस भंडारे में जुटे श्रद्धालुओं को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानों यहां साम्प्रदायिक सौहार्द की गंगा बह चली हो। भंडारा का शुभारंभ मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी समाजसेवी गुड्डू खां व आलोक चंद्र यादव ने सामूहिक रुप से कलयुग के देवता कहे जाने वाले श्री हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके अलावा क्षेत्र मवई चौराहा मानापुर मोड़ चकपुरवा नेवरा व अन्य स्थानों पर जगह जगह भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महमूद खां, बाबू अली, क्षप्रभात वर्मा, अनिल मिश्रा, अनिल पांडेय, जय सिंह वर्मा, पंकज शर्मा, उमाकांत यादव, दृगपाल यादव, कमलेश वर्मा, बबलू खां, तौफीक खां, सुशील सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel