रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच: थाना नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतरहिया के भगाईपुरवा निवासी लक्ष्मण की बहू शांति देवी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गणेश ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शांति देवी को पतरहिया निवासी मुकेश पुत्र केशवराम बहला-फुसलाकर भगा ले गया है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस संबंध में गणेश ने थाना कोतवाली नानपारा में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी मुकेश लंबे समय से उसकी पत्नी को बहकाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
