Breaking News
Home / BREAKING NEWS / शहरयार ने क्षेत्र में हुई घटनाओं पर पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्ति की
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

शहरयार ने क्षेत्र में हुई घटनाओं पर पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्ति की

रिपोर्ट जगन्नाथ CMD NEWS 

19/05/2025 रुदौली,अयोध्या रुदौली विधान सभा क्षेत्र में हुई विभिन्न घटनाओं में मृतकों के परिजनों से समाज वादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व रुदौली विधान सभा क्षेत्र के सपा नेता एहसान मोहम्मद अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने मिलकर संतवाना दी और ढांढस बंधाया। सपा नेता ने ग्राम संडवाभेलू पहुंचकर अखिलेश वर्मा 27 की विद्युत स्पर्शाघात से हुई मृत्यु पर परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया उसके बाद ग्राम गुरुबख़्श पुरवा में नरेंद्र यादव उर्फ़ पप्पू 25 की दुर्घटना में हुई मौत पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।उन्होंने परिजनों से भेंट कर दुःख व्यक्त करते हुए कहा की हम इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं हम आपलोगों को अपने परिवार की तरह ही समझते हैं भविष्य में जब कभी भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी तो मैं परिवार के साथ हमेशा खड़ा मिलूंगा।

इस अवसर पर उनके साथ इसार हुसैन खां,प्रधान प्रतिनिधि दारा सिंह वर्मा,कफ़ील खां,मुनव्वर अली,शुऐब खां,भानु प्रताप यादव,मो.इद्रीस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp