रिपोर्ट जगन्नाथ CMD NEWS

पूर्व मंत्री रुश्दी मियाँ ने परिवार से मिलकर शोकसंवेनाँए प्रकट की
18/05/2025 रूदौली /अयोध्या पटरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुनेदपुर-भिटौरा मार्ग पर 15 मई को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जल जीवन मिशन मे कार्यरत टंकी ऑपरेटर नरेंद्र कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव 25 वर्ष की मौत हो गई। ग्राम गुरु बक्स का पुरवा मजरे जुनेदपुर निवासी पप्पू यादव डीजल लेकर बाइक से लौट रहे थे तभी सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक गिर गई। हादसे में एक नुकीली लकड़ी युवक के गले में घुस गई जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर रूदौली के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियाँ मृतक के परिवार से मिलकर शोकसंवदनाऐ प्रकट की तथा परिवार को भरोसा दिलाया सदैव साथ खडे रहेंगे वही इसी गाँव मे एक सप्ताह पहले ग्यान चंद्र यादव के परिवार मे एक महिला का देहाँत हो गया था परिवार से मिलकर शोकसंवेदनाऐ व्यक्ति की व आर्थिक साहयता दी तथा सभी परिस्थितियों मे साथ देने का भरोसा दिया इस अवसर ग्राम प्रधान सहीम शाह मसूद हयात गजाली,राम करन रावत, बुधराम गुप्ता, रामनेवल चौहान, अजय पाल,विंध्या सिंह, इकबाल उसमानी, साजिद राईन आदि लोग उपस्थिति रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel