धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मध्यप्रदेश राज्य के 17 शहरों में शराब की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि खरगोन में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह फैसला लिया गया। इस निर्णय के तहत राज्य के एक नगर निगम, छह नगर पालिकाएं, छह नगर परिषद और छह ग्राम पंचायतों में शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि यह कदम राज्य में शराब की लत को खत्म करने की दिशा में उठाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन शहरों में शराब की दुकानें किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं की जाएंगी, और खासतौर पर उज्जैन नगर निगम सीमा में इन दुकानों को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।
शराब बंदी के दायरे में आने वाले शहरों में दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, मैहर नगर पालिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, चित्रकूट और अमरकंटक नगर परिषदों में भी शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही, छह ग्राम पंचायतों जैसे सलकनपुर, बरमान कला, लिंगा, कुंडलपुर, बांदकपुर और बरमान खुर्द में भी शराब बिक्री बंद की जाएगी। नर्मदा नदी के पांच किलोमीटर दायरे में पहले से ही शराब पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel

