बहराइच, 27 जनवरी: बहराइच के विकासखण्ड बलहा में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 126 जोड़ों ने धार्मिक रीति-रिवाज से एक-दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंधे।
कार्यक्रम में विकासखण्ड बलहा के 39, मिहींपुरवा के 41, नवाबगंज के 12, शिवपुर के 31, नगर पालिका नानपारा के 1 और नगर पंचायत मिहींपुरवा के 2 जोड़ें शामिल हुए। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को विवाह के खर्च से राहत मिल रही है और समाज में समरसता को बढ़ावा मिल रहा है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और उन्हें सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, जबकि परिवारों ने इस पहल को अत्यंत लाभकारी बताया।
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत विवाह के सभी रीति-रिवाज सरकार द्वारा निर्धारित की गई मदद से संपन्न कराए गए, जिससे इस आयोजन की सफलता को और भी अहम बना दिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
