रिपोर्ट -विवेक श्रीवास्तव
बहराइच – बहराइच वन प्रभाग द्वारा 24 जनवरी 2025 को ‘बांस की खेती तथा बांस आधारित उद्योग’ विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रेंज कार्यालय नानपारा स्थित CFC में किया गया। इस कार्यशाला में बहराइच के प्रभागीय वनाधिकारी श्री अजीत प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी नानपारा श्री अश्विनी पाण्डेय, उप निदेशक कृषि श्री शिशिर वर्मा, उप खंड अधिकारी कृषि बहराइच, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री घनश्याम सिंह, और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम प्रधान, कृषक और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रही।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बांस की खेती को बढ़ावा देना और इसके आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय लाभों पर चर्चा करना था। बांस के उत्पादन, उसके शिल्पकला, विपणन और उद्योगों में इसके उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बांस आधारित उद्योगों के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनके योगदान पर भी चर्चा हुई।
इसके अलावा, CFC स्थित मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया, ताकि वे बांस से विभिन्न उत्पाद बना सकें और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। कार्यशाला में बांस के उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर भी जोर दिया गया।
यह कार्यशाला बहराइच जिले में बांस आधारित उद्योग के विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
