Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आंगनबाड़ी जिला सम्मेलन हेतु बैठक का किया गया आयोजन -राजेश सक्सेना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आंगनबाड़ी जिला सम्मेलन हेतु बैठक का किया गया आयोजन -राजेश सक्सेना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 17/01/2025 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आज म्याऊं परियोजना के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति होने वाले जिला आगंनवाड़ी सम्मेलन का आयोजन 23 जनवरी 2025 के लिए हो रहा है । सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मिनी आंगनवाड़ी तथा सहायिकाओ से अधिक से अधिक संख्या में बदायूं पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है । इस मौके पर प्रवेश कुमारी चौहान ने कहा कि एकता में शक्ति होती है । सभी लोग एकजुट होकर अपने कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं अपनी समस्याओं का जिला स्तर पर ही समाधान कराये । ब्लॉक अध्यक्ष नीलम सिंह ने सभी आंगनबाड़ी बहनों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है ।इस अवसर पर अनीता देवी , सरिता सिंह ,उर्मिला देवी, ममता यादव, रेखा देवी , नीलम कुमारी ,मेराज बेगम , राजरानी , अनिता कुमारी ,शिव कुमारी, प्रवेश कुमारी ,रश्मि शर्मा ,नाजरीन, सीमा, आदि लोग उपस्थित रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp