Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती 

भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर

 

– भाजपा फिर एक बार दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनने की ओर अग्रसर

बस्ती। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा रुधौली विधानसभा क्षेत्र के सल्टौआ, सोनहा, रामनगर, रुधौली, पकरीजई और हनुमानगंज मंडल में सक्रिय सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। जिसमें भाग लेने के लिए सभी मंडलों की स्थानीय इकाई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सम्मिलित हुए।

मुख्य वक्ता सक्रिय सदस्यता जिला प्रमुख पवन कसौधन ने कहा कि जिले में पार्टी संगठन की योजनानुसार कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करते हुए सदस्यता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यता के अभियान में जिस तरह से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। उसी तरह सक्रिय सदस्यता के अभियान में भी सबको सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

ब्लॉक प्रमुख रामनगर पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान पार्टी संगठन के नए गठन हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। हर बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होने आवश्यक है। सक्रिय सदस्यता का अभियान 16 अक्टूबर से प्रारम्भ हुआ है। जो कि 31 अक्टूबर तक चलेगा। कहा कि भाजपा फिर एक बार दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने जा रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर कार्य समिति सदस्य राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामनेवास गिरी, श्यामनाथ चौधरी, सुजीत सोनी, ओमप्रकाश शुक्ल, प्रशांत सिंह, विजय तिवारी, मनोज ठाकुर, रामउग्रह जायसवाल, सुनील पांडेय, चंद्रभान गुप्ता, मगन शुक्ल, सुरेश भट्ट, कृपाशंकर श्रीवास्तव, इंद्रसेन उपाध्याय, हरिश्चंद्र मिश्र, विश्वनाथ पासवान, गिरजेश मिश्र, अनिल सिंह, शिवम श्रीवास्तव, गिरजेश यादव उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – बलहा का ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर शेरे बेचाई भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की गिरफ्त में, महीनो से लटकता ताला

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव बलहा, बहराइच – ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर शेरे बेचाई जिला बहराइच के …

Leave a Reply