रिपोर्ट आशीष सिंह

शक्तिपीठ माता वन देवी मंदिर के दरबार में रामचरित मानस पाठ का हुआ आयोजन
बनीकोडर, बाराबंकी। जनपद के बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट पूरे अमेठिया गांव स्थित शक्तिपीठ माता वन देवी मंदिर पर दुर्गा अष्टमी को ग्रामीणों द्वारा रामचरित मानस पाठ का आयोजन शुरू किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण व आरती पढ़ किया गया। रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ सम्मपुट “देबि पूजि पद कमल तुहारे, सुर नर मुनि सब होहि सुखारे” चौपाई पढ़कर शुरू हुई। कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार पाल बताते है कि माता वन तपस्वी देवी की कृपा हम सभी ग्रामवासियों पर निरंतर बनी रहे जिसके लिए समय – समय पर यहां पूजन – पाठ किया जाता है। कल दुर्गा नवमी पर ग्रामवासियों के सहयोग से कन्या भोज व भंडारा किया जाएगा। नवमी के दिन ग्रामवासियों द्वारा माता एक वृहद पूजा व यज्ञ किया जाता हैं। शारदीय नवरात्रि में प्रसाद में लोग भूना चावल (चैत्र नवरात्रि में भूना गेहूं गुड़ मिला हुआ) जिसमें गुड़ या खोए की मिठाई मिली होती है, घी के दीपक, धूप, जायफल आदि चढ़ते है। ऐसी मान्यता है इस सामूहिक पूजा से साल भर कोई दैवीय आपदा या संकट गांव में नहीं आता है। माता वन देवी सभी की रक्षा करती है। इस अवसर पर शारदा लेखपाल, नरकुश पाल, सुनील कुमार, अनिल कुमार एडवोकेट, अर्जुन यादव, अजय सिंह, फौजदार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सहित महिलाएं व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel