रिपोर्ट- मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

पूर्व विधायक/ मंत्री ने परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
18/9/2024 मवई अयोध्या – विगत दिनों ब्लॉक मवई क्षेत्र के ग्राम नेवरा में समाजसेवी दानिश हुसैन खां की छोटी बेटी के असामयिक निधन की खबर सुनकर पूर्व विधायक/मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां गमगीन परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे,और उस मासूम बच्ची के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया,उन्होंने मासूम बच्ची के लिए मगफिरत की दुआएं की,और अल्लाह से इस परिवार के लिए सब्र अता करने की दुआ की, उन्होंने कहा कि यह गम परिवार के लिए बहुत बड़ा है। अल्लाह इस परिवार को सब्र ए जमील अता फरमाए।
इसके बाद माता जलहली मंदिर के महंत बाबा जगजीवन दास की माता के निधन पर उनके निवास पहुंचे पूर्व विधायक ने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की,और परिवार के साथ बैठकर सभी को सांत्वना दी।
इसी ग्राम सभा नेवरा मजरे पूरे मुराई में राम रूप यादव के बेटे की दुर्घटना में हुए निधन पर पूर्व विधायक उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की,पूर्व विधायक ने इस निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में विवेक और धैर्य बनाकर छोटे बच्चे व परिवार का पालन पोषण करे। उन्होंने कहा कि परिवार के हर सदस्य के लिए यह बड़ी दुखद घड़ी है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर परिवार के हर एक सदस्य को सहन शक्ति प्रदान करें।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात अली खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुनव्वर अली, दानिश हुसैन खां, शाह मसूद हयात गजाली,इशरत अली, बाबा जगजीवन दास, राम रूप यादव, राम अचल यादव, मोहम्मद कलीम मालिक, मुफीद अहमद, गुल मोहम्मद, राम लखन यादव, आदि ने सभी परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel