रिपोर्ट विवेक श्रीवास्तव
तहसील व कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम बागपुरवा पतरहिया के निवासी प्रकाश पुत्र राजिंदर 25 अगस्त रविवार को चेहल्लुम देखने कर्बला गया थे वहां से रात लगभग 09 बजे लौट रहा था रास्ते में कटान नामक स्थान पर पानी की अधिकता के कारण डूब गया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घंटो खोजबीन के बाद लाश मिली। प्रकाश के 2 पुत्री और पत्नी सहित परिवार हैं। यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं और सरयू नदी में पानी बढ़ने से कटान पर पानी भर जाता हैं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार की सुबह राजस्व लेखपाल को सूचना दी गई हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
