Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / सार्वजनिक शौचालय बंद मिलने पर डीएम ने व्यक्ति की नाराजगी, दिए नियमित रूप से खुलने के निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सार्वजनिक शौचालय बंद मिलने पर डीएम ने व्यक्ति की नाराजगी, दिए नियमित रूप से खुलने के निर्देश

रिपोर्ट हरि शंरण शर्मा

सार्वजनिक शौचालय बंद मिलने पर डीएम ने व्यक्ति की नाराजगी, दिए नियमित रूप से खुलने के निर्देश

 

बदायूँ : 15 /07/2024 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने ग्राम हर्रामपुर के निरीक्षण के उपरांत नगर पंचायत सखानू क्षेत्र अंतर्गत संचालित सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के समय उन्होंने पाया कि सार्वजनिक शौचालय बंद है। इस पर तत्काल संबंधित कर्मी को बुलाया गया लेकिन वह कोई सही उत्तर उन्हें नहीं दे पाए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सार्वजनिक शौचालय को नियमित रूप से आमजन की सुविधा हेतु समय से खोला जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी व नगरीय क्षेत्र में अपर जिला अधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय यह सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक शौचालय नियमित रूप से खुले व उनकी नियमित रूप से साफ सफाई हो। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp