Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रियलिटी चेक करें अधिकारी : डीएम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रियलिटी चेक करें अधिकारी : डीएम

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रियलिटी चेक करें अधिकारी : डीएम

 

बदायूँ : 15 /07/2024   नवागत जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ दातागंज तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्राम हर्रामपुर का दौरा किया। उन्होंने ग्रामवासियों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा तथा उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने एडीएम वित्त व एसडीएम दातागंज को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रियलिटी चेक करें ताकि ग्रामवासियों को किसी भी स्थिति में कोई समस्या ना होने पाए।

ग्रामवासियों ने उन्हें अवगत कराया कि खाद्यान्न का वितरण व पशु टीकाकरण कराया गया है। स्वास्थ्य कैम्प के संबंध में उनके द्वारा बताए जाने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी दातागंज व चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं को निर्देशित किया कि ग्राम में प्राथमिकता पर स्वास्थ्य केंद्र लगाकर ग्राम वासियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने उप जिलाधिकारी दातागंज को निर्देशित किया कि एक फ्लेक्सी बनवाकर उसमें जनपद में संचालित कंट्रोल रूम के नंबर लिखकर उसे बाढ़ प्रभावित ग्रामों के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाए ताकि बाढ़ प्रभावित ग्राम के लोग असुविधा होने पर व अपनी समस्याओं का निस्तारण संपर्क नंबरों पर कॉल कर करा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने मंडी सचिव दातागंज को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में ग्राम वासियों के लिए सब्जी व खाद्यान्न की निरंतर उपलब्धता के लिए वहां खाद्यान्न व सब्जी की बिक्री हेतु व्यवस्था की जाए, साथ ही इस बिक्री के स्थान पर इस आशय का एक फ्लेक्स भी लगाया जाए कि यह बिक्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम वासियों हेतु संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में निर्धारित दर से बढ़ी दर पर सामान ना बिके, तथा अवैध मूल्य ना वसूला जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्रामवासी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp