रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – वार्षिकोत्सव परवाज़ का हुआ भव्य आयोजन
सै. तहज़ीबुल हसन स्कॉलरशिप निर्धन छात्रों को दिलाएगी शिक्षा:रुश्दी मियां
अयोध्या 14 फरवरी – शिक्षा क्षेत्र रुदौली के अन्तर्गत सोफियाना मे स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित सी ० टी० पब्लिक स्कूल मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव समारोह परवाज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक /मंत्री सै. अब्बास अली जैदी रुशदी मियां रहे, जिन्होंने दीप प्रज्जवलित कर शुभ आरम्भ किया।कार्यक्रम मे नन्हें मुन्ने बच्चो द्वारा ड्रामा, नृत्य, संगीत, सहित नाना प्रकार की प्रस्तुति पेश किया।पूर्व विधायक रुशदी मियां ने कहा कि इस विद्यालय को स्थापित करने मे सबसे बड़ा योग्यदान मेरे पिता का है जिनकी मृत्यु कोरोना काल मे हुई मै अपने पिता स्व. सै. तहजीबुल हसन के नाम से एक स्कॉलरशिप दी जाएगी, उसी से जिन विद्यार्थियों के माता पिता जो किसी कारण वश अपने बच्चो को आगे की शिक्षा नहीं दिला सकते।ऐसे दस विद्यार्थियों को उनके अग्रिम शिक्षा प्राप्ति तक इंटर, हाइस्कूल, या टेक्निकल की शिक्षा प्राप्त करना चाहेगा उसी स्कॉलरशिप से अग्रिम शिक्षा प्राप्त कराई जाएगी।कार्यक्रम समापन के पश्चात श्रीमती मासूमा जैदी ने प्रतिभागी बच्चों, छात्राओं को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर श्रीमती मासूमा जैदी, डॉ. आरिश ज़ैदी,अतीक खा,हाफ़िज़ सबाहुद्दीन, शाह मसूद गजाली,जहीर खान,प्रधानाचार्या आसमा क़ासिम,मसूद शेख दिव्या गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक/ अध्यापिकाए व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel