रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

डीएम ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का किया निरीक्षण

बदायूँ : 07/12/2023 जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त निदेशक अभियोजन, कंट्रोल रूम, आबकारी, सहायक श्रमायुक्त, आग्ला अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, न्याय सहायक अनुभाग एवं सामान्य सहायक अनुभाग सहित आदि कार्यालय का औचक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त अधिकारी कर्मचारी समय से कार्यालयों पहुंचकर अपने दायित्वों को निर्वाहन करें। अभिलेखों की पत्रावलियों का रखरखाव अच्छा ढंग से किया जाए। सभी पटलों पर कार्मिकों की नाम एवं पदनाम की प्लेट लगे हो। कार्यालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। दीवारों की सीलन पापड़ी को सही कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय में पत्रावलियों एवं अन्य वस्तुओं का व्यवस्थित रखरखाव होना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे। कार्य कार्यालय में कार्यों को समय से संपादित किया जाए।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel