Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / डीएम ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का किया निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

डीएम ने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का किया निरीक्षण

बदायूँ : 07/12/2023  जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त निदेशक अभियोजन, कंट्रोल रूम, आबकारी, सहायक श्रमायुक्त, आग्ला अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, न्याय सहायक अनुभाग एवं सामान्य सहायक अनुभाग सहित आदि कार्यालय का औचक का निरीक्षण किया।    उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त अधिकारी कर्मचारी समय से कार्यालयों पहुंचकर अपने दायित्वों को निर्वाहन करें। अभिलेखों की पत्रावलियों का रखरखाव अच्छा ढंग से किया जाए। सभी पटलों पर कार्मिकों की नाम एवं पदनाम की प्लेट लगे हो। कार्यालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। दीवारों की सीलन पापड़ी को सही कराया जाए।  उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय में पत्रावलियों एवं अन्य वस्तुओं का व्यवस्थित रखरखाव होना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे। कार्य कार्यालय में कार्यों को समय से संपादित किया जाए।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp