Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बस्ती:कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या पीकरने वाले पति को किया गिरफ्तार। पीपी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती:कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या पीकरने वाले पति को किया गिरफ्तार। पीपी

कोतवाली पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले पति को किया गिरफ्तार।

अवनीश कुमार मिश्रा।। सीएमडी न्यूज़

 

बस्ती।।  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय मय पुलिस फोर्स द्वारा धारा 302 थाना कोतवाली जनपद बस्ती मे नामजद अभियुक्त हरिश्चन्द्र निषाद उर्फ चन्दा पुत्र स्व0 रामशंकर निषाद निवासी गदहाखोर मिश्रौलिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती को आज डारीडीहा के पास से गिरफ्तार कर, अभियुक्त के निशानदेही पर आलाकत्ल धोती का फटा हुआ दुकड़ा बरामद किया गया । थाना कोतवाली पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायलय रवाना किया गया
गिरफ्तार हरिश्चन्द्र निषाद उर्फ चन्दा पुत्र स्व0 रामशंकर निषाद निवासी गदहाखोर मिश्रौलिया थाना कोतवाली जनपद बस्ती।मृतका के पिता राम करन चौहान पुत्र श्री रांम जतन ग्राम बैढेयपुरवा थाना महुली जनपद सतंकबीर नगर द्वारा अपने बेटी के दोनो बच्चे रिया और छोटू से पूछने पर बच्चे बताये कि पापा हरिश्चन्द ने मम्मी का गला कपड़े से कस कर मार डाले और भाग गये । वादी राम करन चौहान द्वारा थाना कोतवाली पर इस सम्बंध में लिखित प्रार्थना दिया गया था। अभियुक्त हरिश्चन्द्र निषाद द्वारा दिनांक 29.01.2022 को अपनी पत्नी इन्द्रकला उर्फ किरन जो काशीराम आवास डारीडीहा थाना कोतवाली जिला बस्ती मे रहती थी, हत्या कर के फरार हो गया था प्रार्थना के आधार पर थाना कोतवाली पर धारा 302 भा0द0सं0 अभियुक्त हरिश्चन्द्र निषाद उर्फ चन्दा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

 

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp